भारत-बांग्लादेश सीमा पर भूकंप के झटके

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Jun 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 03 जून, (वीएनआई) भारत-बांग्लादेश सीमा पर आज सुबह 4.2 रिक्टर स्केल पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकलकर खुले मैदान की ओर भागने लगे। 

एक जानकारी के अनुसार आज सुबह भारतीय समयानुसार 7.10 बजे भूकंप के झटके आए। ये झटके बांग्लादेश के अलावा भारत के कुछ सीमावर्ती इलाकों में महसूस किए गए। इसके साथ ही इसका केंद्र राजधानी ढाका के आसपास बताया जा रहा है। फिलहाल अभी तक जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है। वहीँ स्थानीय प्रशासन इससे हुए नुकसान के आंकलन में जुटा है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

सुख दुःख
Posted on 12th Apr 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india