अरुण जेटली का पार्थिव शरीर कल भाजपा मुख्यालय में रखा जाएगा

By Shobhna Jain | Posted on 24th Aug 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 24 अगस्त, (वीएनआई) पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को रविवार को अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय में रखा जायेगा। वहीं दोपहर दो बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल के अनुसार रविवार दोपहर निगमबोध घाट पर जेटली का अंतिम संस्कार किया जाएगा। रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां राजनीतिक दलों के नेता उन्हें अंतिम विदाई देंगे। बीजेपी मुख्यालय से पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट ले जाया जाएगा। गौरतलब है कि अरुण जेटली का आज दोपहर को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वह नौ अगस्त से एम्स हॉस्पिटल में भर्ती थे। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india