मनु ने राष्ट्रमंडल खेल (निशानेबाजी) में जीता भारत का छठा स्वर्ण, सिद्धु को रजत

By Shobhna Jain | Posted on 8th Apr 2018 | खेल
altimg

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 8 अप्रैल (वीएनआई)| 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में आज चौथे दिन भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण जीता। 

मनु ने भारत की झोली में छठा स्वर्ण पदक डाला है। इसके अलावा, इसी स्पर्धा में हीना सिद्धु ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। हरियाणा के झझ्झर जिले की रहने वाली 16 वर्षीया मनु ने इस स्पर्धा के फाइनल में कुल 240.9 अंक हासिल किए, वहीं हीना ने 234 अंक हासिल कर रजत पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेलों के 21वें संस्करण में चौथे दिन रविवार को भारत की बेटियों ने देश की झोली में दूसरा स्वर्ण पदक डाला है। इससे पहले, पूनम यादव ने भारोत्तोलन में देश को स्वर्ण पदक दिलाया था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india