अमित शाह ने कहा मोदी को वोट बैंक का लालच नहीं, तभी हटा पाए आर्टिकल 370

By Shobhna Jain | Posted on 16th Aug 2019 | राजनीति
altimg

जींद, 16 अगस्त, (वीएनआई) हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जींद में 'आस्था' महारैली से शंखनाथ किया। 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आर्टिकल 370 हटाए जाने को ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्टिकल 370 इसीलिए हटा पाए, क्योंकि उनके मन में वोटबैंक का लालच नहीं था, जबकि पिछली सरकारें वोट बैंक के लालच में यह फैसला नहीं ले पाईं।अमित शाह ने आगे कहा कि जो सरकारें पांच साल में काम नहीं कर पाती हैं, वह 75 दिनों में हमने कर दिया। सरदार पटेल का अखंड भारत का सपना मोदीजी ने पूरा किया। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। हम हमेशा मानते थे, लेकिन 370 बताती थी कि अभी भी कुछ अधूरा है। कांग्रेस की सरकारें वोट बैंक की लालच में नहीं कर पाईं। मोदी सरकार ने 75 दिनों में कर दिखाया। आर्टिकल 370 और 35 ए हटना देश की अखंडता के लिए जरूरी था। आज मां भारती आनंदित हैं। 

शाह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से चीफ ऑफ डिफेंस की घोषणा की है। कई वर्षों से इसकी सिफारिश होती रही, लेकिन इसकी घोषणा नहीं हो सकी। उन्होंने हिसार में एयरपोर्ट बनाए जाने का काम शुरू होगा। यह एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा बिल्डरों का अड्डा बन गया था। नौकरियों में भ्रष्टाचार फैल गया था, सब खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जो भी पिछली सरकारें थीं, उन्होंने हरियाणा के साथ कुछ नहीं किया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india