अमित शाह ने कहा बेगूसराय से ही चुनाव लड़ेंगे गिरिराज सिंह

By Shobhna Jain | Posted on 27th Mar 2019 | राजनीति
altimg

पटना, 27 मार्च, (वीएनआई) बिहार की बेगूसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह की नाराजगी के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा है कि गिरिराज सिंह बेगूसराय लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। 

अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, 'गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा। मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। गौरतलब है बिहार की चर्चित बेगूसराय लोकसभा सीट से बीजेपी ने गिरिराज सिंह को मैदान में उतारा है। हालांकि गिरिराज इस सीट से लड़ने के इच्छुक नहीं बताए जा रहे थे। गिरिराज सिंह नवादा सीट से चुनाव लड़ना चाह रहे थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में वह इसी सीट से जीते थे। हालांकि गठबंधन के तहत बीजेपी ने यह सीट जेडीयू को दी है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि गिरिराज सिंह बेगूसराय लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india