अमित शाह ने कहा भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी, करेंगे सबका विकास

By Shobhna Jain | Posted on 15th Feb 2018 | राजनीति
altimg

चंडीगढ़, 15 फरवरी (वीएनआई)| भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि पार्टी ने हरियाणा और देश में एक भ्रष्टाचार मुक्त और स्थिर सरकार दी है और यह वादा किया कि यह सबका विकास सुनिश्चित करेगी। 

जींद जिले के पांडु पिंडारा गांव में भाजपा की युवा हुंकार रैली में शाह ने कहा कि भाजपा का शासन मॉडल सभी के समान विकास को सुनिश्चित करता है। शाह ने चिन्हित किया कि पिछली सरकारों के शासनकाल में हरियाणा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और कुशासन के लिए मशहूर था, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में भाजपा शासनकाल ने एक भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी सरकार मुहैया कराई है। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं का उद्देशय किसानों और हाशिए पर धकेले गए लोगों की मदद करना है। 

हरियाणा पुलिस और अर्धसैनिक बलों समेत हजारों की तादाद में सुरक्षा कर्मियों ने रैली स्थल और उसके पास कड़ा पहरा रखा था। साथ ही जींद जिले और उसके पास क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी रखी गई। भाजपा मंत्री और विधायक मोटरसाइकलों से स्थल पर पहुंचे। राज्य भाजपा इकाई ने सभी कार्यकर्ताओं से रैली में बाइक से आने को कहा था। विपक्षी इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) ने एसवाईएल (सतलज-यमुना लिंक) नहर के निर्माण और हरियाणा के लोगों से किए गए वादे को पूरा करने में विफल रहने के मुद्दे पर भाजपा अध्यक्ष को काले झंडे दिखाने की धमकी दी थी। पुलिस ने रैली स्थल पर पहुंचने से पहले कुछ जिलों में आईएनएलडी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर को भी जींद शहर में हिरासत में लिया गया क्योंकि वह प्रदर्शन करने की योजना बना रहे थे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 8th Feb 2024

Today in history
Posted on 26th Jan 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india