आप सांसद संजय सिंह ने खुद को 14 दिन के लिए अलग किया

By Shobhna Jain | Posted on 21st Mar 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 21 मार्च, (वीएनआई) कोरोना वायरस के धीरे धीरे बढ़ते खतरे को देखते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने खुद को आइसोलेशन में रखा है।। 

गौरतलब है लखनऊ में आयोजित पार्टी मे जिस तरह से बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने हिस्सा लिया और उनका सैंपल कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। वहीं भाजपा सांसद दुष्यंत कुमार लखनऊ की पार्टी में शामिल हुए थे, जहां कनिका कपूर भी हिस्सा लेने पहुंचीं थी। दुष्यंत सिंह ने खुद को आइसोलेशन में रख लिया है, इसके बाद टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने भी खुद को क्वारेंटाइन कर लिया था। जिसके बाद संजय सिंह ने भी खुद को 14 दिन के लिए अलग कर लिया है।

संजय सिंह ने खुद ट्वीट करके जानकारी देते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसमे उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि वह खुद को 14 दिन के लिए अलग रख रहे हैं। गौरतलब है हर किसी से अपील की जा रही है कि वह भीड़भाड़ वाली जगहों पर ना जाएं। बावजूद इसके कुछ लोगों की लापरवाही की वजह से अन्य लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india