नबाम तुकी बोले सर्वोच्च न्यायालय का फैसला ऐतिहासिक

By Shobhna Jain | Posted on 13th Jul 2016 | राजनीति
altimg
नई दिल्ली, 13 जुलाई (वीएनआई)। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को बहाल करने के आदेश को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी ने ऐतिहासिक बताया है। सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा के दिसंबर 2015 में राज्य विधानसभा का सत्र समय से पहले बुलाने के फैसले को असंवैधानिक करार देते हुए निरस्त कर दिया। न्यायालय ने विधानसभा का सत्र नौ दिसंबर को समय से पूर्व बुलाने के राज्यपाल राजखोवा के निर्णय को असंवैधानिक करार देते हुए निरस्त कर दिया। कांग्रेस नेता तुकी ने कहा सर्वोच्च न्यायालय ने आज ऐतिहासिक फैसला दिया है। उन्होंने कहा कि इससे देश में लोकतंत्र की सुरक्षा में मदद मिलेगी। यह ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण निर्णय है। तुकी ने आगे कहा सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार हमारी सरकार बहाल होगी। मैं राज्य जाऊंगा और कांग्रेस के सभी 47 विधायकों से बात करूंगा। हम एक बैठक बुलाएंगे।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india