राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा बाबा साहेब अंबेडकर ने हमें मजबूत संविधान दिया

By VNI India | Posted on 25th Jan 2025 | देश
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली, 25 जनवरी (वीएनआई) भारत के 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कहा बाबा साहेब अंबेडकर ने हमें मजबूत संविधान दिया।

राष्‍ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू का गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर ये तीसरा संबोधन है। उन्होंने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास पर बल दिया। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा बाबा साहेब अंबेडकर ने हमारे देश को मजबूत संविधान दिया। उन्‍होंने कहा देश का संविधान सामूहिक अस्मिता का आधार है। संविधान हमारे देश को एकजुट करता है। नैतिकता हमारे जीवन का प्रमुख तत्‍व है। उन्होंने कहा संविधान के 75 वर्ष एक युवा गणतंत्र की सर्वांगीण प्रगति द्वारा चिह्नित हैं। स्वतंत्रता के समय और बाद में भी, बड़े पैमाने पर देश के कुछ हिस्सों को अत्यधिक गरीबी और भुखमरी का भी सामना करना पड़ा, लेकिन एक चीज जिससे हम वंचित नहीं रहे, वह हमारा खुद पर विश्वावस है। जिसके दम पर हम इतने शक्तिशाली देश बन कर उभरे हैं।

उन्‍होंने आगे कहा मोदी सरकार में देश का विकास तेजी से हुआ। अंतराष्‍ट्रीय मंच पर भारत का लगातार कद बढ़ा है। इसके साथ ही राष्‍ट्रपति ने भारत सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि इन योजनाओं से देश के लाखों लोग लाभान्वित हो रहे है। इन योजनाओं ने लोगों के जीवन में खुशहाली लाई है। उन्होंने अपने संबोधन मे प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का जिक्र किया। उन्‍होंने कहा महाकुंभ हमारे समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की अभिव्यक्ति के रूप में देखा जा सकता है। हमारे पारंपरिक रीति-रिवाजों और संस्कृतियों को संरक्षित और पुनर्जीवित करने के लिए कई रोमांचक पहलों की शुरुआत की जा रही है। राष्‍ट्र पति ने कहा भारत एक अत्यधिक भाषाई विविधता का केंद्र है। इस समृद्धता को संरक्षित करने और मनाने के लिए, सरकार ने असमिया, बांग्ला, मराठी, पाली और प्राकृत को शास्त्रीय भाषाओं के रूप में मान्यता दी है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india