मोदी कैबिनेट ने एक देश-एक चुनाव बिल को दी मंजूरी

By VNI India | Posted on 12th Dec 2024 | देश
मोदी कैबिनेट

नई दिल्ली, 12 दिसंबर, (वीएनआई) केंद्र की मोदी सरकार ने अपने सबसे महत्वाकांक्षी बिल 'एक देश-एक चुनाव' को आज मंजूरी दे दी।

प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार लंबे समय से इस विचार को आगे बढ़ा रही है। इसे देश के समय और संसाधनों की बचत के लिए जरूरी कदम माना जा रहा है। अब यह बिल संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा। अगर यह कानून बनता है, तो देश में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जा सकेंगे। इस योजना के तहत देशभर में एक ही समय पर लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव कराए जाएंगे। अभी भारत में अलग-अलग समय पर चुनाव होते हैं, जिससे प्रशासन, विकास कार्य और सरकारी संसाधनों पर असर पड़ता है।


सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india