दिल्ली में फिर बदल रहा है मौसम, ओले पड़ने की आशंका

By Shobhna Jain | Posted on 13th Feb 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 13 फरवरी, (वीएनआई) देश की राजधानी दिल्ली में मौसम ने आज एक बार फिर से करवट ली है। आज रात हल्की बारिश होगी जबकि गुरुवार को ओले गिरने की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को दिन में आसमान में बादल छाए रहे जबकि अधिकतम तापमान में मामुली बढ़त दिखी। दिल्ली में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते मौसम में काफी बदलाव हुआ है।  इसके चलते गुरुवार को तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। ये फरवरी में रिकॉर्डेड औसत तापमान से 4 डिग्री अधिक होगा। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन : red-cross
Posted on 8th May 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india