न्यूयॉर्क, 3 फरवरी (वीएनआई)| अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूत रोजगार आंकड़ों के बीच आज गिरावट रही। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 665.75 अंकों यानी 2.54 फीसदी की गिरावट के साथ 25,520.96 पर बंद हुआ।
एसएंडपी 500 सूचकांक 59.85 अंकों यानी 2.12 फीसदी की गिरावट के साथ 2,762.13 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 144.92 अंकों यानी 1.96 फीसदी की गिरावट के साथ 7,240.95 पर बंद हुआ। श्रम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक, अमेरिका में जनवरी में कुल नॉनफॉर्म पेरोल रोजहार 200,000 बढ़ा है। वहीं, बेरोजगारी दर 4.1 फीसदी पर ही रही।
No comments found. Be a first comment here!