नई दिल्ली, 17 अगस्त (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 67 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में दिन में आंशिक तौर पर बदली छाए रहने की संभावना जताई है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
No comments found. Be a first comment here!