शिवपाल यादव ने कहा एक कंस आज भी है, अब धर्मयुद्ध होगा

By Shobhna Jain | Posted on 12th Sep 2018 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 12 सितम्बर, (वीएनआई) समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के प्रमुख शिवपाल यादव ने बीते मंगलवार को अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि, वह अब रावण, कंस व दुर्योधन जैसे लोगों से धर्मयुद्ध के लिए तैयार हैं।

समाजवादी पार्टी से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले शिवपाल यादव ने एक बार फिर अपने भतीजे अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा  इस युग में भी कुछ लोगों को सत्ता का मद है। शिवपाल ने कहा कि महाभारत धर्म युद्ध था। पांडवों ने तो अहंकारी दुर्योधन से पांच गांव मांगे थे, मैंने तो सिर्फ बड़ों का सम्मान मांगा। उसी सम्मान के लिए मैंने मोर्चे के जरिए धर्मयुद्ध का संकल्प लिया है।

शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा 'कंस ने धर्म का पालन नहीं किया। बहन, बहनोई और पिता को कैद में डाल दिया। आज भी बहुत से कंस पैदा हो जाते हैं, एक कंस आज भी है। शिवपाल ने कहा, धर्म के रास्ते में संघर्ष तो होता ही है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम को भी चौदह साल का वनवास मिला। रावण शक्तिशाली राजा था लेकिन राम से हारा और लंका भी जली। अधर्म के रास्ते पर चलने के कारण कंस भी मारा गया।'


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 12th Sep 2020

Today in history
Posted on 9th Jun 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india