दिल्ली पुलिस के 73वें स्थापना दिवस पर अमित शाह ने परेड में हिस्सा लिया

By Shobhna Jain | Posted on 16th Feb 2020 | देश
altimg

नई दिल्‍ली, 16 फरवरी, (वीएनआई) दिल्ली में आयोजित 73 वें दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस की परेड में  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हिस्सा लिया। 

नई पुलिस लाइंस, किंग्सवे कैंप में हुए इस कार्यक्रम में अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए गए थे। जहाँ उन्होंने परेड की सलामी ली और फिर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं लोगों से निवेदन करना चाहता हूं कि जब भी आप दिल्ली आएं तो हमारे राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले 35,000 पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिस स्मारक जरूर जाएं।

अमित शाह ने आगे कहा, देश की आजादी के बाद 35,000 से ज्यादा पुलिस के जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान देश की सुरक्षा और देश की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिया है। हमारे लिए अनेक त्योहार होते हैं लेकिन पुलिस के लिए हर त्योहार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का मौका होता है। इतनी जिम्मेदारी के साथ जो अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, उनका सम्मान देश के हर नागरिक के हृदय में होना चाहिए।'

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india