तुषार गांधी को भारत छोड़ो आंदोलन की बरसी पर हिरासत में लिया गया

By Shobhna Jain | Posted on 9th Aug 2023 | देश
altimg

मुंबई, 9 अगस्त, (वीएनआई) देश की आज़ादी के लिए सबसे महत्वपूर्ण आंदोलन में से  एक भारत छोड़ो आंदोलन की आज मनाई जा रही बरसी पर महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

तुषार गांधी ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि 'वह 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की बरसी मनाने के लिए निकले थे लेकिन सांता क्रूज पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। मुझे अपने दादा-दादी महात्मा गांधी और बा पर गर्व हैं, जिन्हें इसी ऐतिहासिक तारीख पर अंग्रेजों ने हिरासत में लिया गया था।

तुषार गांधी ने एक अन्य ट्वीट में जानकारी देते हुए लिखा कि हम आज अगस्त शांति मैदान में शांति से मार्च की तैयारी करने वाले थे लेकिन पुलिस ने इसे कानूनी व्यवस्था के खिलाफ बता दिया और हमें हिरासत में ले लिया। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत छोड़ो आंदोलन की बरसी पर हमारे साथ ऐसा बर्ताव हुआ है लेकिन हम अगस्त क्रांति मैदान में मार्च जरूर करेंगे क्योंकि ये शहीदों के प्रति हमारी श्रद्धांजलि है।

गौरतलब है कि देश की आजादी में भारत छोड़ो आंदोलन का अहम रोल था। इस आंदोलन को अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है, ये 9 अगस्त, 1942 को मुंबई के के गोवालिया टैंक मैदान में शुरू हुआ था। जिसका मुख्य मकसद ब्रिटिश हुकूमत को देश से भगाना था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025
Today in History
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india