कच्चे तेल के कारण सेंसेक्स 941 अंक लुढ़का

By Shobhna Jain | Posted on 21st Apr 2020 | देश
altimg

मुम्बई, 21 अप्रैल, (वीएनआई) वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के बीच दुनियाभर में कच्चे तेल के दाम शून्य डॉलर प्रति बैरल चले जाने से आज भारत में शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स करीब 941.01 अंक की गिरावट के साथ 30706.99 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 264.55 अंक की गिरावट के साथ 8997.30 अंक के स्तर पर खुला। 

एक जानकारी के अनुसार आज बीएसई में शुरुआत में कुल 645 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 305 शेयर तेजी के साथ और 310 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 30 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 24th Nov 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india