राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

By Shobhna Jain | Posted on 14th Aug 2020 | देश
altimg
नई दिल्ली, 14 अगस्त, (वीएनआई) देश के सबसे पर्व स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज से ही जांच सख्त हो गई है। 
 
आज सुबह से ही पुलिस और सुरक्षा कर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं। दिल्ली में सीमावर्ती इलाकों पर भी सख्ती बरती गई है। वहीं मुख्य आयोजन स्थल लाल किले में सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए गए हैं। जबकि  राष्ट्रपति भवन में होने वाले समारोह के लिए सुरक्षा पुख्ता की गई है।
 
इसके आलावा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वाहनों को रोककर पहले उनकी जांच की रही है और बाद में आगे जाने दिया जा रहा है। वहीं इस बार कोरोना वायरस महामारी का संकट होने के कारण इससे बचाव के भी सभी उपायों को अपनाया जा रहा है। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सूचना बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। अधिक संख्या में यातायात पुलिस की तैनाती की गई है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india