राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने का आग्रह

By Shobhna Jain | Posted on 5th Jun 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 5 जून (वीएनआई)| अंतराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोगों से आग्रह किया कि स्वच्छ ग्रह के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करें। इस बार पर्यावरण दिवस की थीम प्लास्टिक प्रदूषकों से निपटने पर आधारित है और इस वर्ष भारत इसकी मेजबानी कर रहा है।

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, विश्व पर्यावरण दिवस पर हम एक स्वच्छ ग्रह के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। इस साल भारत वैश्विक समारोहों की मेजबानी कर रहा है और हमें अपने बच्चों को एक हरित और पर्यावरण अनुकूल विरासत देनी चाहिए।" 

उपराष्ट्रपति नायडू ने प्लास्टिक पर प्रतिबंध पर जोर देते हुए कहा, "आइए आज विश्व पर्यावरण दिवस की थीम 'बीट प्लास्टिक प्रदूषण' के आधार पर प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की प्रतिबद्धता जताएं। अब समय आ गया है कि हर शख्स पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें।" 

मोदी ने भी ट्वीट कर कहा, "आइए, मिलकर यह सुनिश्चित करें कि हमारी भावी पीढ़ियां एक स्वच्छ और हरित ग्रह पर सौहार्द के साथ रहेंगी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india