राष्ट्रपति मुखर्जी ने देशवासियों को होली की बधाई दी

By Shobhna Jain | Posted on 12th Mar 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 12 मार्च (वीएनआई)| राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज देशवासियों को होली के त्योहार पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार भारतीय संस्कृति के विविध रंगों को एकजुट करता है। राष्ट्रपति मुखर्जी ने एक बयान में कहा, होली के शुभ अवसर पर सभी नागरिकों को मेरी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, वसंत के आगमन का प्रतीक यह पर्व सभी के लिए आशा, प्रसन्नता और कामनाओं की पूर्ति का अग्रदूत है। रंगों का यह त्योहार एकता के इंद्रधनुष में भारतीय संस्कृति के विविध रंगों का समुच्चय है। राष्ट्रपति ने आगे कहा, इस दिन हमें जरूरतमंदों और वंचितों में खुशियां फैलाने का काम करना चाहिए। यह त्योहार सभी लोगों के बीच भाईचारा और सौहाद्र्र को मजबूत करता है।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 14th Sep 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india