राजधानी दिल्ली में सुबह हल्की धुंध, 8 रेलगाड़ियां रद्द

By Shobhna Jain | Posted on 15th Feb 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 15 फरवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्की धुंध छाई रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 73 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि दृश्यता 1,500 मीटर दर्ज की गई।

भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार, दोपहर के बाद बदली छाने की संभावना है। रेलवे के मुताबिक, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से 8 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं और 11 तय समय से देरी से चल रही हैं, जबकि एक के समय में बदलाव किया गया है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम का औसत तापमान है। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

right
Thought of the Day:

Posted on 10th Dec 2024

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india