देशभर में आज डॉक्टरों की स्ट्राइक

By Shobhna Jain | Posted on 11th Dec 2020 | देश
altimg
नई दिल्ली, 11 दिसंबर, (वीएनआई) भारत में कोरोना महामारी के कारण अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच आज देशभर के डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। 
 
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आज देशभर में डॉक्टरों के स्ट्राइक का ऐलान किया है। ये हड़ताल आज सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक जारी रहेगी। आईएमए ने कहा है कि अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो उनका प्रदर्शन तेज होगा। वहीं इस देशव्‍यापी हड़ताल के दौरान सभी गैर-जरूरी और गैर-कोविड सेवाएं बंद रहेंगी। बंद के दौरान आईसीयू और सीसीयू जैसी इमरजेंसी सर्विसेज के अलावा कोविड सेवाओं को जारी रखने का फैसला किया है। इसके आलावा सभी सरकारी अस्पताल खुले रहेंगे, लेकिन प्राइवेंट अस्पतालों में आज सिर्फ कोविड और इमरजेंसी सेवाएं की उपलब्ध रहेगी।
 
गौरतलब है इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने केंद्र सरकार द्वारा आयुर्वेद के पोस्ट ग्रेजुएट डॉक्टरों को सर्जरी करने की इजाजत देने पर इसका विरोध किया है। वहीं अस्पताल कोरोना मरीजों से भरे हुए हैं और डॉक्टरो को भगवान के बराबर माना जाता है, ऐसे में इस हड़ताल से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 24th May 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india