राष्ट्रपति कोविंद और मोदी ने स्टीफन हॉकिंग्स के निधन पर शोक जताया

By Shobhna Jain | Posted on 14th Mar 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 14 मार्च (वीएनआई)| राष्ट्रपति कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने प्रख्यात भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग्स के निधन पर शोक जताया है।

विश्व प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग्स का आज ब्रिटेन के कैंब्रिज में ७६ वर्ष की आयु में निधन हो गया। ब्रिटिश मूल के वैज्ञानिक हॉकिंग्स को ब्लैक होल और रिलेटिविटी के सिद्धांत के लिए अपने महान कार्य के लिए जाना जाता है। वह 'ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम' जैसी कई लोकप्रिय किताबों के लेखक भी थे। आठ जनवरी 1942 को ऑक्सफोर्ड में जन्मे हॉकिंग्स को 1963 में मात्र 21 साल की उम्र में मोटर न्यूरॉन रोग हो गया था। चिकित्सकों ने उनके केवल दो साल और जीवित रहने की उम्मीद जताई थी लेकिन हॉकिंग्स आधे से ज्यादा सदी तक जीवित रहे।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि हॉकिंग्स के कार्य ने विश्व की रहस्य की परतों को खोलने में मदद की। कोविंद ने ट्वीट कर कहा, वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग्स के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनके शानदार मस्तिष्क ने हमारी दुनिया और हमारे ब्रह्मांड के कई गूढ़ रहस्यों को सुलझाया। उनका साहस कई पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।" 

मोदी ने भी ट्वीट कर हॉकिंग्स को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, "प्रोफेसर स्टीफन हॉकिंग्स एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक व शिक्षक थे। उन्होंने कहा, "उनका धैर्य और ²ढ़ता ने दुनिया भर के लोगों को प्रेरित किया। उनका निधन दुखद है। प्रोफेसर हॉकिंग्स के शानदार कार्य ने हमारी दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाया। उनकी आत्मा को शांति मिले।

स्वास्थ्य एवं प्रौद्योगिकी मंत्री वर्धन ने कहा, स्टीफन हॉकिंग्स के निधन से दुखी हूं। इस दौर के सबसे महान वैज्ञानिक, ब्लैक होल और रिलेटिवटी के सिद्धांत के लिए प्रसिद्ध। यह वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history : Firaq Gorakhpuri
Posted on 28th Aug 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india