प्रधानमंत्री मोदी ने कहा भारत समृद्ध होगा तो दुनिया समृद्ध होगी

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Nov 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 03 नवंबर, (वीएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकाॉक में आदित्य बिरला ग्रुप के स्वर्ण जयंती समारोह में बोलते हुए कहा कि भारत में होने का यह सबसे अच्छा समय है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में कई चीजें ऊपर जा रही हैं जबकि बहुत कुछ नीचे जा रहा है। उन्होंने कहा कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस, इज ऑफ लिविंग, एफडीआई, फॉरेक्स कवर, पेटेंट्स, उत्पादतका, इंफ्रास्ट्रक्चर ऊपर जा रहा है, जबकि टैक्स, टैक्स रेट, रेड टेपिज्म, भ्रष्टाचार, क्रोनिज्म नीचे जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा का भारत अब 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के सपने की ओर आगे बढ़ रहा है। जब 2014 में मेरी सरकार आई थी तो भारत की जीडीपी सिर्फ 2 ट्रिलियन यूएस डॉलर की थी। पांच वर्षों में यह बढ़कर तीन ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है, इन आंकड़ों के बाद मुझे विश्वास है कि 5 ट्रिलियन यूएस डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का भारत का सपना जरूर पूरा होगा। उन्होंने कहा कि जब भारत समृद्ध होगा तो दुनिया समृद्ध होगी, हमारी भारत के विकास की सोच ऐसी है कि इससे बेहतर धरती तैयार होगी।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 12th Nov 2021

Today in history
Posted on 10th Mar 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india