प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कोरोना वायरस की वैक्सीन निर्माण में भारत आत्मनिर्भर बना

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Jan 2021 | देश
altimg
नई दिल्ली, 22 जनवरी, (वीएनआई) प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज जिन लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है उनसे बात करते हुए कहा भारत कोरोना वायरस की वैक्सीन निर्माण में आत्मनिर्भर बना। 
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है जोकि हमारे देश के चल रहा है। आज देश के अंदर यह आत्मविश्वास और क्षमता है कि हम अपनी खुद की वैक्सीन बना रहे हैं, वो भी एक नहीं बल्कि दो वैक्सीन बना रहे हैं। कोरोना की वैक्सीन देश के हर कोने में पहुंच रही है, अब भारत पूरी तरह से इस मायने में आत्मनिर्भर बन चुका है।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले असम के तेजपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में आत्मनिर्भर भारत अभियान हमारी शब्दावली का अहम शब्द ब गया है। यह हमारे भीतर घुलमिल गया है। जिस तरह से हमारे वैज्ञानिकों ने वैक्सीन के उत्पादन और रिसर्च की दिशा में काम किया वह भारत के साथ दुनिया के कई देशों को सुरक्षा कवच का भरोसा दे रही है।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
करूणामय

Posted on 4th Oct 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india