प्रधानमंत्री मोदी ने शीला दीक्षित को दी श्रद्धांजलि

By Shobhna Jain | Posted on 20th Jul 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 20 जुलाई, (वीएनआई) प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धंजलि दी। उन्होंने उनके बेटे और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित से मुलाकात भी की।

द‍िल्‍ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष शीला दीक्षित का आज 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रविवार सुबह 11 बजे तक उनके आवास पर रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस दफ्तर ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर 2:30 निगम बोध घाट पर होगा। गौरतलब है उनके पार्थिव शरीर निजामुद्दीन स्थित उनके आवास पर रखा गया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन:
Posted on 28th Dec 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india