प्रधानमंत्री मोदी आज आर्टिकल 370 पर देश को करेंगे संबोधित

By Shobhna Jain | Posted on 8th Aug 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 08 अगस्त, (वीएनआई) जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी आज पहली बार देश को संबोधित करेंगे। 

एक जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज जम्मू कश्मीर को लेकर भारत सरकार द्वारा लिए गए फैसले के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, साथ ही घाटी को दो यूनियन टेरिटरीज में बांटने को लेकर भी बोल सकते हैं। वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी बार 27 मार्च को लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्र के नाम संबोधन दिया था, जब इसरो ने एंटी सैटेलाइट मिसाइल का सफल लॉन्च किया था।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने वाले आर्टिकल 370 के प्रस्ताव को बीते मंगलवार को संसद ने पास कर दिया। साथ ही जम्मू कश्मीर को दो यूनियन टेरिटरीज में बांटने वाले फैसले से संबंधित बिल को भी पास कर दिया। इसके बाद लद्दाख अब जम्मू कश्मीर से अलग राज्य है। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Posted on 14th Mar 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india