प्रधानमंत्री मोदी ने दासमुंशी के निधन पर शोक जताया

By Shobhna Jain | Posted on 20th Nov 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 20 नवंबर (वीएनआई)| प्रधानमंत्री मोदी ने आज कांग्रेस नेता प्रियरंजन दासमुंशी के निधन पर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। दासमुंशी का आज लंबी बीमारी के बाद 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, प्रियरंजन दासमुंशी एक लोकप्रिय नेता थे। उनके पास समृद्ध राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव था। उन्होंने देश में फुटबॉल को लोकप्रिय बनाने में उल्लेखनीय काम किया। उनके निधन से दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं दीपा दासमुंशीजी और उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति है।"

पूर्व केंद्रीय मंत्री दासमुंशी का आज दोपहर अपोलो अस्पताल में हुआ। साल 2008 में ब्रेन स्ट्रोक के बाद दासमुंशी को एम्स में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और घर शिफ्ट किया गया। उन्हें 2009 में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्ट्रोक की वजह से वह लकवाग्रस्त हो गए थे और बोलने में असमर्थ थे। वह स्ट्रोक के बाद से कोमा में ही थे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india