नई दिल्ली, 16 अप्रैल (वीएनआई) देश की सर्वोच्च अदालत में जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई 14 मई 2025 को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना 13 मई, 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
बीआर गवई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 मई पद की शपथ दिलाएंगी। न्यायमूर्ति गवई का कार्यकाल लगभग छह महीने का होगा, क्योंकि वे नवंबर 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई उर्फ बीआर गवई का जन्म 24 नवंबर 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा यहां पर पूरी की। बीआर गवई, न्यायमूर्ति के.जी. बालकृष्णन के बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश पद तक पहुंचने वाले दूसरे दलित न्यायाधीश होंगे। गौरतलब है कि न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने परंपरा के अनुरूप न्यायमूर्ति बीआर गवई के नाम की सिफारिश की थी, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।
No comments found. Be a first comment here!