ट्विटर की चहचहाहट...

By Shobhna Jain | Posted on 8th May 2015 | देश
altimg
नई दिल्ली, 08 मई, (वीएनआई) प्रियंका चोपड़ा :- यह हो गया। \'क्वांटिको\' एबीसी पर इस साल पतझड़ के मौसम में प्रसारित होगा। सतीश कौशिक :- सलमान खान और उनके परिवार के लिए खुश हूं। सभी प्रार्थनाएं स्वीकार कर ली गईं.. जय महासर मां।\" मीका सिंह :- सलमान खान को मेरी शुभकामनाएं और मुझे 200 प्रतिशत यकीन है कि भगवान भी उन लोगों की सहायता करता है जो दूसरों की सहायता करते हैं। प्रार्थनाएं करना जारी रखें। अगर दुआ दिल से हो तो जरूर पूरी होती है.. सलमान खान के सभी प्रशंसकों को उनकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं बहुत खुश हूं।\" डेजी शाह :- किसी व्यक्ति की नेकियों पर भगवान भी गौर करते हैं.. अच्छे काम कभी व्यर्थ नहीं जाते। आप सभी का प्रार्थनाओं और प्यार के लिए शुक्रिया।\" फराह खान अली :- मुझे अहसास है कि बेघरों के पास कोई जगह नहीं है और इसलिए हमें उनके प्रति हमदर्दी रखने की जरूरत है। मेरी चिंता सच्ची है, आने वाले समय में ऐसे कई मासूम लोग होंगे, जो डाइवरों के शराब पीकर वाहन चलाने की वजह से अपनी जान गंवाएंगे..जान गंवाने वाला कभी वापस नहीं आएगा। प्रशासन उदासीन है।\" हंसिका मोटवानी :- अरनमनई\' ब्रांड लौट आया है। चौथी बार हाथ मिलाया है। मैं और मेरे पसंदीदा सुंदर सर। \'अरनमनई 2। रणवीर सिंह :- \"फिल्म \'पीकू\' सचमुच अद्भुत है। यह एक दिल खुश करने वाली, प्यारी, मार्मिक और गुणवत्तापरक फिल्म है। अभिताभ बच्चन और इरफान के प्रदर्शन में जादू है और दीपिका के पादुकोण का करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। शाबाश। (और मैं पक्षपाती नहीं हो रहा हूं।)

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india