प्रधानमंत्री मोदी ने लंदन आतंकवादी हमलों की निंदा की

By Shobhna Jain | Posted on 4th Jun 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 4 जून (वीएनआई)| लंदन में बीते शनिवार को हुए आतंकवादी हमलों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज निंदा की। इन हमलों में अबतक छह लोगों की मौत हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने चार देशों के छह दिवसीय यूरोप दौरे के बाद दिल्ली पहुंचने पर ट्वीट कर कहा, लंदन में हुए हमले हैरान करने हैं। हम इसकी निंदा करते हैं। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवार वालों के साथ हैं और हम घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। गौरतलब है लंदन में दो अलग-अलग जगह हुए हमलों में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है और 30 घायल हो गए हैं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस सहायक आयुक्त मार्क रॉउले ने बताया कि लंदन ब्रिज पर एक वैन ने लोगों को कुचल दिया। वैन लंदन ब्रिज स्टेशन की ओर जा रही थी। इसके बाद वैन बोर बाजार पहुंची, जहां तीन हमलावर वैन से उतरे और उन्होंने रेस्तरां में लोगों पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया, घायल हुए लोगों में एक पुलिसकर्मी भी है। घटना का पता चलते ही पुलिसबल मौके पर पहुंचा और महज आठ मिनट के भीतर ही तीनों हमलावरों को मार गिराया गया। ब्रिटेन में मार्च के बाद यह तीसरा आतंकवादी हमला है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 30th Jul 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india