प्रधानमंत्री मोदी ने मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर जताया दुख

By Shobhna Jain | Posted on 25th Nov 2020 | देश
altimg
नई दिल्ली, 25 नवंबर, (वीएनआई) शिया धर्मगुरु और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। 
 
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक के निधन से अत्यंत दुख हुआ। उन्होंने सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए। उनके परिजनों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। 
 
इसके आलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गौरतलब है बीते मंगलवार देर रात मौलाना कल्बे सादिक का लखनऊ में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। मौलाना कैंसर, गंभीर निमोनिया समेत कई बीमारियों से जूझ रहे थे और पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india