राजधानी दिल्ली में आज तेज धूप निकली

By Shobhna Jain | Posted on 26th Apr 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 26 अप्रैल (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह धूपभरी रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में सुबह आठ बजे वातावरण में आद्र्रता 73 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार रात राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के राज्यों हरियाणा और राजस्थान में हल्की बौछार पड़ने से तापमान में कमी आई है। विभाग ने कहा कि बुधवार को तूफान और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा, दिन में बिजली कड़कने और आंशिक बदली छाए रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान बुधवार को 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 14th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india