असम में बाढ़ के बिगड़े हालात से 3.63 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित

By Shobhna Jain | Posted on 31st Aug 2021 | देश
altimg

गुवाहाटी, 31 अगस्त, (वीएनआई) देश में जारी कोरोना के संकट के बीच असम में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की बिगड़ी स्थिति से 21 जिलों में 950 से ज्यादा गांव पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। जिसके कारण राज्य में 3,63,135 लोग प्रभावित हुए हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में 30 अगस्त तक 44 राहत शिविर खोले गए हैं। जहां बाढ़ पीड़ित आराम से रह सके। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला असम में लखीमपुर है। जहां 1.3 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वबीं दूसरा सबसे प्रभावित जिला माजुली है, जहां 65 हजार लोग पीड़ित है। तीसरी जिला दरांग है, जहां बाढ़ से लगभग 41 हजार लोग प्रभावित हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 19th Nov 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india