त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हो सकते हैं अजय रस्तोगी

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Feb 2018 | देश
altimg

अगरतला, 3 फरवरी (वीएनआई)| त्रिपुरा उच्च न्यायालय में राजस्थान के वरिष्ठ न्यायाधीश अजय रस्तोगी को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जा सकता है। 

उच्च न्यायालय के एक अधिकारी ने आज कहा कि निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश टी. वेफेई 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होंगे। न्यायमूर्ति रास्तोगी के नाम की अनुशंसा करते हुए प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाले सर्वोच्च न्यायालय कोलेजियम ने कहा, कोलेजियम ने न्यायमूर्ति रास्तोगी को त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने के लिए सभी तरह से उपयुक्त पाया है। त्रिपुरा उच्च न्यायालय में दो न्यायाधीशों के पद एक वर्ष से भी अधिक समय से खाली पड़े हैं। त्रिपुरा के साथ 2013 में मणिपुर और मेघालय में भी अलग-अलग उच्च न्यायालय स्थापित किए गए थे।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india