आईटीसी के चेयरमैन वाईसी देवेश्वर का आज निधन

By Shobhna Jain | Posted on 11th May 2019 | देश
altimg

नई दिल्‍ली, 11 मई, (वीएनआई) आईटीसी चेयरमैन वाई सी देवेश्वर का आज सुबह 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह आईटीसी के बीते दो दशक से चेयरमैन थे। 

आईटीसी ने उनके निधन की पुष्टि की। वे लंबे समय से बीमार थे। देवेश्वर का जन्म 4 फरवरी 1947 को लाहौर में हुआ था। उन्होंने दिल्ली आईआईटी और उसके बाद हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। वह बीते कई सालों से आईटीसी के प्रोडक्ट का विस्तार नए क्षेत्रों में कर रहे थे। 

गौरतलब है 1968 में उन्होंने आईटीसी ज्वाइन की। 1996 में वे कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने और 5200 करोड़ रु. रेवेन्यू को 51 हजार 500 करोड़ रुपए तक पहुंचा दिया। 1991 से 94 तक देवेश्वर एयर इंडिया के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर  रहे। वे आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड में भी डायरेक्टर रहे। देवेश्वर ने 2017 में आईटीसी का चीफ एग्जीक्यूटिव का पद छोड़ दिया था। इसके बाद वे कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने रहे। वहीं देवेश्वर को सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 3rd Oct 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india