भारत और रूस के बीच तीन परमाणु पनडुब्‍बी की डील सील

By Shobhna Jain | Posted on 8th Mar 2019 | देश
altimg

नई दिल्‍ली, 08 मार्च, (वीएनआई) भारत ने पाकिस्‍तान समर्थित आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए रूस के साथ परमाणु ताकत से लैस तीन पनडुब्बियों की डील फाइनल हो गई है। 

भारत और रूस ने बीते गुरुवार को अकुला क्‍लास की तीन पनडुब्बियों की डील को सील किया है। इन पनडुब्बियों को चक्र III के नाम से जाना जाएगा। ये पनडुब्बियां साल 2025 तक इंडियन नेवी को मिल जाएंगी। सेना के सूत्रों अनुसार ये पनडुब्बियां 10 वर्ष तक के लिए इंडियन नेवी को मिलेंगी। दोनों देशों के बीच एक अंतर-सरकार समझौता साइन हुआ है। कई माह तक डील की कीमत और दूसरी बातों को लेकर दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता हुई। यह तीसरी पनडुब्‍बी है जो रूस की ओर से इंडियन नेवी को मिलेगी। भारत, हिंद महासागर में चीन के प्रभाव को कम करने की कोशिशों के तहत नौसेना को ताकतवर करने में लगा हुआ है। गौरतलब है इंडियन नेवी ने पहले ही रूस से दो पनडुब्बियों को लीज पर लिया हुआ है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 29th Mar 2021

Today in history
Posted on 18th Sep 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india