हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन एसपी हिंदुजा का आज लंदन में निधन

By Shobhna Jain | Posted on 17th May 2023 | देश
altimg

नई दिल्ली, 17 मई, (वीएनआई) हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन श्रीचंद परमानन्द हिंदुजा का आज 87 वर्ष की उम्र में लंदन में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। 

हिंदुजा परिवार ने एसपी हिंदुजा के निधन पर एक बयान जारी कर निधन की जानकारी देते हुए बताया कि एसपी हिंदुआ पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। बयान में आगे कहा गया कि गोपीचंद, प्रकाश, अशोक और पूरे हिंदुजा परिवार को आज हमारे परिवार के संरक्षक और हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन एसपी हिंदुजा के निधन के बारे में बताते हुए भारी पीड़ा है। वह फैमिली के मेंटर थे। संदेश में कहा गया कि उनके निधन से परिवार शोकाकुल है।

गौरतलब है  कि हिंदुजा भाईयों में कुल चार भाई हैं, जिनमें श्रीचंद परमानन्द हिंदुजा भाइयों में सबसे बड़े थे। एसपी हिंदुजा का जन्म नवंबर 1935 में अविभाजित भारत के करांची में हुआ था। वह 2022 में वे यूके के सबसे धनी व्यक्ति बने थे। श्रीचंद परमानंद ने 1914 में हिंदुजा ग्रुप की स्थापना की थी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
स्कोर बोर्ड

Posted on 31st Mar 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india