राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की कांड में इन धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर

By VNI India | Posted on 20th Dec 2024 | राजनीति
राहुल गांधी

नई दिल्ली, 20 दिसंबर, (वीएनआई) संसद परिसर में प्रदर्शन को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और भाजपा सांसदों और  के बीच हुआ धक्का-मुक्की कांड में अब दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने साथी सांसदों बांसुरी स्वराज और हेमंग जोशी के साथ मिलकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ तहरीर दी थी। यह तहरीर संसद मार्ग थाने में भाजपा सांसदों को धक्का देकर घायल करने के मामले में दी गई थी। बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश से लेकर 6 अन्य गंभीर धाराओं में शिकायत दी थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया कि भाजपा सांसदों की शिकायत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने केवल बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास) हटाई है। बाकी सभी धाराएं वही हैं जो शिकायत में दी गई हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india