गूगल ने मधुबाला की 86वीं जयंती पर डूडल पर इस तरह किया याद

By Shobhna Jain | Posted on 14th Feb 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 14 फरवरी, (वीएनआई) दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा मधुबाला का 86 वां जन्मदिन कलरफुल डूडल के जरिए मना रहा है। 

मधुबाला को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए याद किया जाता है। उनका जन्म 14 फरवरी 1933 को हुआ था। ऐसे में वेलेंटाइन डे के साथ लोग उनका जन्मदिन भी मनाते हैं। मधुबाला का बचपन का नाम मुमताज जहां देहलवी था। उनकी मृत्यु 23 फरवरी 1969 को हुई थी। 1942 में फिल्म बसंत से उनकी फिल्मी करियर शुरू हुआ। ये फिल्म खूब चली और मधुबाला को अच्छी खासी पहचान मिली। वे फिल्म नीलकमल में केवल 14 साल की थीं जब राजकपूर के साथ काम किया। मधुबाला ने उस समय के सफल अभिनेता अशोक कुमार, रहमान, दिलीप कुमार और देवानंद जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india