राजधानी दिल्ली में आज सुबह रिमझिम बारिश हुई, शाम तक फिर बारिश होने की संभावना

By Shobhna Jain | Posted on 31st Jul 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 31 जुलाई (वीएनआई)| राजधानी में आज सुबह रिमझिम बारिश हुई। सुबह का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शाम को गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शहर में 1.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 89 प्रतिशत दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, आमतौर पर दिन भर बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज़ादी

Posted on 15th Aug 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india