अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था बम-बम भोले के नारों के बीच रवाना

By Shobhna Jain | Posted on 30th Jun 2019 | देश
altimg

श्रीनगर, 30 जून, (वीएनआई) अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज सुबह रवाना हो गया है। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकार केके शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को रवाना किया। अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त को समाप्त होगी।

यह जत्था भगवंत नगरग में जम्मू के बेस कैंप से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए देशभर के अलग-अलग हिस्सों से लोग आए थे, यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का कहना है कि हम अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं, इस बात की हमे काफी खुशी है। हमें यहां किसी का भी डर नहनीं है, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं, हर साल इस यात्रा में सुधार किया जा रहा है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india