राजधानी दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई

By Shobhna Jain | Posted on 29th May 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 29 मई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक बदली छाई रही और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 47 प्रतिशत रहा।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, आसमान में आंशिक बदली छाई रहने के साथ शाम या रात के समय आंधी या तूफान आने की संभावना है।जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 27th Mar 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india