राजधानी दिल्ली में निकली धूपभरी सुबह

By Shobhna Jain | Posted on 27th Sep 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह धूपभरी रही और सुबह का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india