राजधानी दिल्ली में सर्द सुबह, 18 रेलगाड़ियां रद्द

By Shobhna Jain | Posted on 27th Dec 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 27 दिसंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह धूप के साथ ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 18 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई जबकि 30 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और छह के समय में फेरबदल किया गया है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 95 फीसदी रहा जबकि दृश्यता 600 मीटर रही।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया, आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 7.1 दर्ज किया गया।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india