राजधानी दिल्ली में आज दिन में बदली छाई रहेगी

By Shobhna Jain | Posted on 16th Jul 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 16 जुलाई (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह बदली छाई रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, दिन में आसमान में बदली छाई रहेगी और दोपहर के बाद गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। शनिवार का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Posted on 11th Feb 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india