राजधानी दिल्ली में सुबह सुहावना मौसम

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Nov 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 2 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह मौसम सुहावना रहा और सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह मौसम साफ रहा। दिन में मौसम सुहावना रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन

Posted on 19th Oct 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india