प्रधानमंत्री मोदी ने देश को दी क्रिसमस की बधाई,अटल विहारी और नवाज शरीफ को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

By Shobhna Jain | Posted on 25th Dec 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (वीएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को क्रिसमस पर बधाई देने के साथ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी को 91वे जन्मदिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उनके 66वें जन्मदिन पर दी बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके 91वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। मोदी ने दोनों नेताओं का एक वीडियो भी साझा किया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, हम हमारे प्यारे और सम्मानित अटल जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। मैं उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। मोदी ने ट्वीट कर कहा, अटल जी की अनुकरणीय सेवा और नेतृत्व का देश के विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।ये देश अटल जी के योगदान को कभी नहीं भुला सकता | उनके नेतृत्व में हमने परमाणु शक्ति में भी,प्रधान मंत्री ने महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती पर भी शुभकमनायी दी मोदी ने ट्वीट कर कहा भा रतीय जनमानस में संकल्प और आत्मविश्वास जगाने वाले मालवीय जी ने आधुनिक शिक्षा को एक नई दिशा दी मोदी ने राष्ट्र को क्रिसमस की शुभकामनाएं देने के बाद शरीफ को बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, मेरी क्रिसमस! इस दिन हम ईसा मसीह की शिक्षाओं को याद करते हैं। उनके शांति, एकता और करुणा का संदेश हम सभी को प्रेरित करता है।" प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 10th Sep 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india