अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत का दौरा करेंगे

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Aug 2023 | विदेश
altimg

नई दिल्ली, 23 अगस्त, (वीएनआई) भारत में होने वाली जी-20 बैठक में में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन तीन दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे। वे 7-10 सितंबर तक भारत का दौरा करेंगे। बाइडेन राष्ट्रपति के तौर पर उनकी यह पहली भारत यात्रा होगी।

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने बीते मंगलवार को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 20 देशों के समूह के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 7-10 सितंबर तक भारत का दौरा करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की यह पहली भारत यात्रा है। जो बाइडेन सितंबर में भारत की यात्रा करने के लिए उत्साहित हैं। साथ ही 2024 भारत-अमेरिका संबंध के लिए एक 'बड़ा साल' होने जा रहा है। वे जी-20 बैठक में हिस्सा लेंगे। 

गौरतलब है भारत इस समय जी 20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। भारत की मेजबानी में सितंबर में जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई देशों के प्रमुख हिस्सा लेगें। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 1st Apr 2018

Today in history
Posted on 15th Nov 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india