राजधानी दिल्ली में सुबह धुंध के बावजूद मौसम रहेगा साफ़

By Shobhna Jain | Posted on 30th Nov 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 30 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह धुंध छाई रही। दिन का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक, 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, सुबह हल्की धुंध के साथ आसमान साफ रहा। जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 98 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिल्ली में बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 24th Jun 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india